आज की ताजा खबर

कानपुर जोन एथलेटिक्स में फतेहगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, दौड़ से साइकिलिंग तक जीते कई पदक

top-news

रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हुई 30वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता की फाइनल स्पर्धाएं, पुरुष और महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान,

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

फर्रुखाबाद l रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड फतेहगढ़ में चल रही 30वीं कानपुर जोन, कानपुर की अंतरजनपदीय 30वीं पुलिस (महिला/पुरुष) एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 में बुधवार को विभिन्न फाइनल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का विवरण जारी किया गया है।

पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान

3000 मीटर दौड़ (स्टीपल चेस) फाइनल में फतेहगढ़ के नितिन ने प्रथम, जालौन के शुभम ने द्वितीय तथा फतेहगढ़ के सार्थक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर दौड़ फाइनल में जालौन के पवन प्रथम, जालौन के शुभम कश्यप द्वितीय तथा फतेहगढ़ के रंजीत तृतीय रहे। 10 किलोमीटर दौड़ फाइनल में जालौन के पवन ने प्रथम, कानपुर नगर के नारायण ने द्वितीय और फतेहगढ़ के अनुज यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

20 किलोमीटर वॉक फाइनल में फतेहगढ़ के कृष्णकांत प्रथम, कानपुर नगर के आनंद शर्मा द्वितीय तथा ललितपुर के कृपाल सिंह तृतीय रहे। हैमर थ्रो में फतेहगढ़ के मुकेश बाजपेयी प्रथम, झांसी के अनुराग द्वितीय और फतेहगढ़ के किंग हिटलर तृतीय स्थान पर रहे।

पोलवॉल्ट में फतेहगढ़ के मुकेश बाजपेयी ने प्रथम, कानपुर नगर के पंकज भाटी ने द्वितीय तथा फतेहगढ़ के विपुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में फतेहगढ़ के इंद्रभान प्रथम और फतेहगढ़ के कुनाल द्वितीय रहे।

400 मीटर बाधा दौड़ में फतेहगढ़ के चिराग प्रथम, झांसी के सौरभ द्वितीय और कानपुर नगर के रितिक यादव तृतीय रहे। त्रिकूद में फतेहगढ़ के नवीन प्रथम, फतेहगढ़ के अनुज (सीपी 527) द्वितीय और इटावा के ईशू पटेल तृतीय रहे।

400 मीटर दौड़ में कानपुर नगर के अभय नारायण प्रथम, कानपुर देहात के राजकुमार द्वितीय और इटावा के आकाश जुरेल तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में फतेहगढ़ के अजय ठाकुर प्रथम, कानपुर नगर के नारायण सिंह द्वितीय और फतेहगढ़ के अजय गोविंद तृतीय रहे।

साइकिलिंग 20 किलोमीटर में फतेहगढ़ के राजवेंद्र प्रथम और फतेहगढ़ के विक्रम द्वितीय रहे। वहीं साइकिलिंग 40 किलोमीटर में फतेहगढ़ के रंजीत प्रथम और झांसी के मयंक रत्ना द्वितीय स्थान पर रहे।


महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में जालौन की अंशिका प्रथम, कन्नौज की ज्योति द्वितीय और फतेहगढ़ की ज्योति पंवार तृतीय रहीं।

10 किलोमीटर वॉक में कानपुर नगर की खुशबू ने प्रथम, फतेहगढ़ की ज्योति पंवार ने द्वितीय और कानपुर नगर की कुमकुम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हैमर थ्रो महिला वर्ग में फतेहगढ़ की प्रियंका प्रथम, कानपुर नगर की वर्षा शर्मा द्वितीय तथा कानपुर देहात की सीमा पाल तृतीय रहीं।

साइकिलिंग 15 किलोमीटर महिला वर्ग में इटावा की ललिता यादव प्रथम, फतेहगढ़ की विजय लक्ष्मी द्वितीय और जालौन की मीनाक्षी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में जालौन की रूपल प्रथम, फतेहगढ़ की वंदना द्वितीय और झांसी की शिवानी तृतीय रहीं।

त्रिकूद महिला वर्ग में फतेहगढ़ की मोनिका शर्मा ने प्रथम तथा फतेहगढ़ की प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जारी परिणामों में फतेहगढ़ के खिलाड़ियों ने दौड़, बाधा दौड़, वॉक, हैमर थ्रो, पोलवॉल्ट, त्रिकूद और साइकिलिंग सहित कई स्पर्धाओं में स्थान हासिल किए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *