आज की ताजा खबर

सुलतानपुर पुलिस लाइन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा, शस्त्रों और सरकारी वाहनों का हुआ पूजन

top-news

शस्त्रागार और परिवहन शाखा में विधि-विधान से हुआ पूजन, एसपी विनीत जायसवाल ने की पूजा-अर्चना

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, शांति-सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की कामना

 सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की गई। पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार और परिवहन शाखा में आयोजित पूजा कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शस्त्रागार में भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद शस्त्रागार में रखे शासकीय शस्त्रों और परिवहन शाखा में उपलब्ध सरकारी वाहनों व उपकरणों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।


पूजा के दौरान पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले शासकीय संसाधनों की सुरक्षा और उनके सुचारू संचालन की कामना की गई। साथ ही जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रभारी आरआई, परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी समेत पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्वकर्मा पूजा के दौरान पुलिस लाइन में धार्मिक वातावरण रहा। पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विभागीय संसाधनों के सुरक्षित और बेहतर संचालन की कामना की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *