आज की ताजा खबर

तेज आंधी-बारिश से सैकड़ों बीघा धान की फसल खेत में गिरी

top-news

जगमोहन मिश्रा

जैतीपुर। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ हुई भारी बारिश ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते खेतों में पकने की कगार पर पहुंच चुकी धान की फसल जमीन पर बिछ गई।

कई खेतों में बारिश का पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।


कस्बे के अलावा करकौर, धीमरपुरा, पलिहुरा, गौहावर, सुरजूपुर, नौगवां गोविंदपुर, भुड़िया, शाहबाद केशवपुर, गोगेपुर सहित गढ़िया रंगीन क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेज आंधी का असर देखने को मिला।

किसानों के अनुसार, सैकड़ों बीघा धान की फसल खेतों में गिर गई है। धान की फसल अगले महीने तक तैयार होने वाली थी। ऐसे में फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से गिरी हुई फसल के खराब होने की चिंता भी किसानों को सता रही है।

किसान रामदीन मौर्य नें बताया ते जाने की वजह से उनकी 60 बीघा धान की फसल खेत में गिर गई है।

राजू प्रभु सुरेश चंद्रपाल श्रीपाल जयवीर सिंह शैलेंद्र सिंह ओमवीर सिंह छत्रपाल सिंह आदि की भी फसल गिर गई है।

फसल तैयार होने के समय आंधी और बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने प्रशासन से खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *