आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भोजीपुरा में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों की धूम
- दैनिक लोक भारती
- 17 Sep, 2026
‘घर-घर सत्संग, घर-घर ध्यान’ का संदेश पहुंचाने पर जोर, डीजी प्रेसिडेंट सेमिनार में बनी कार्ययोजना
युवाओं के सवालों का देवेंद्र मोहन भैया जी ने दिया जवाब, सेवादारों और टीमों का हुआ सम्मान
भोजीपुरा,बरेली । परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के तहत गुरुवार को भोजीपुरा स्थित आश्रम में विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव में देश के अलग-अलग शहरों से श्रद्धालु और संगत पहुंची। दिनभर चले कार्यक्रमों के दौरान आश्रम परिसर में सत्संग, ध्यान और सेवा से जुड़े आयोजन हुए।
समारोह के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘घर-घर सत्संग, घर-घर ध्यान’ विषय पर डीजी प्रेसिडेंट सेमिनार और बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न शहरों से पहुंची डीजी प्रेसिडेंट टीमों को दिशा-निर्देश दिए गए। आध्यात्मिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और घर-घर सत्संग व ध्यान की गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई।
उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवादारों का सम्मान
सेमिनार के दौरान अलग-अलग शहरों से आई डीजी प्रेसिडेंट टीमों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्षभर सेवा, समर्पण और सक्रिय सहभागिता के लिए सेवादारों को भी सम्मान दिया गया। आयोजकों ने सेवा गतिविधियों में निरंतर योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
शाम को शब्द पाठ के बाद युवाओं के लिए विशेष प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने आध्यात्मिकता और दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी देवेंद्र मोहन भैया जी ने सवालों का जवाब देते हुए युवाओं को सत्संग, ध्यान, सेवा और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया।
समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
18 सितंबर को होगा मुख्य जन्मोत्सव समारोह
स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के जन्मोत्सव का मुख्य समारोह 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में देवेंद्र मोहन भैया जी का सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। मुख्य समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







