आज की ताजा खबर

महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव में बच्चों का हुनर दिखा, कोलाज से लेकर गणित तक आजमाई प्रतिभा

top-news

‘कॉमनवेल्थ गेम्स-2026’ थीम पर विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक कोलाज, मैथ्स जीनियस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर जय भारत संस्था की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव की 20वीं श्रृंखला के दूसरे आयोजन में विद्यार्थियों की रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा को मंच मिला। आकांक्षा इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकांक्षा इंटर कॉलेज की प्रबंधक उर्मिला सक्सेना और जय भारत के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने मां सरस्वती, भारत माता तथा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ‘कॉमनवेल्थ गेम्स-2026’ विषय पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नगर के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का इस्तेमाल करते हुए विषय आधारित आकर्षक कोलाज तैयार किए।


मैथ्स जीनियस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया गणितीय कौशल

कार्यक्रम में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मैथ्स जीनियस’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की गणितीय समझ और विषय के प्रति उनकी रुचि को परखा गया।

आयोजकों के अनुसार, महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी मौजूदगी रही। आयोजन को सफल बनाने में शोभित अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, ममता सेठ, राजीव सिंह और प्रिया गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। अंत में मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या स्मिता सक्सेना ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *