आज की ताजा खबर

जरूरतमंदों को मिला परामर्श, दवा और चश्में स्वर्गीय विद्यावती जी की पुण्यतिथि पर लगाया वृहद चिकित्सा शिविर

top-news

ददरौल इलाके के 425 रोगियों को मिला शिविर का लाभ, सौ से अधिक चश्में बांटे

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। सत्य विद्या फाउंडेशन संस्था ने ददरौल क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए वृहद शिविर लगाया। यह शिविर विद्या प्लाई एंड बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड परिसर (लालपुर, जलालाबाद रोड) में लगाया गया। करीब चार घंटे चले शिविर में 425 रोगियों की जांच की गई। तकरीबन 225 नेत्र रोगियों की जांच कर जरूरतमंद को निःशुल्क चश्मे दिए गए। दंत रोग के लिए वैन में उपचार की व्यवस्था की गई थी।

आयोजक अशोक अग्रवाल ने बताया कि माता स्वर्गीय विद्यावती जी की 'छठी पुण्य तिथि' पर  निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। उनकी कोशिश है कि जो असहाय लोग हैं, उनको उचित चिकित्सीय परामर्श मिल सके।


इसमें 'वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज' के सहयोग से सामान्य रोग, सर्जरी (शल्य), गुप्त, नेत्र, दंत, हड्डी, नाक, कान एवं गला, छाती एवं श्वास, स्त्री एवं प्रसूति, चर्म रोग आदि की जांच विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा करके उचित परामर्श दिया गया।

टीम में डॉ विवेक वर्मा, डॉ ऋषि पटेल, डॉ कुश पटेल, डॉ अनुराग प्रकाश, डॉ प्रिया मिश्रा, डॉ सारांश, डॉ अनस सैफी, डॉ अर्पित कुमार, डॉ अंशू यादव, डॉ धनश्री ने चेकअप किया। साथ ही फ्री दवाइयां प्रदान की गईं। सौ से अधिक नेत्र रोगियों को चश्मे 'हेल्प लाइन' संस्था द्वारा निःशुल्क दिए गए।

शिविर में सांसद मिथलेश कुमार कठेरिया, विधायक अरविंद सिंह, जिलाधिकारी डीपी सिंह, एडीएम रजनीश मिश्रा, जिला कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपी सिंह राठौर, उद्योगपति प्रहलाद अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, डॉ अनिल त्रेहन, अरुण खंडेलवाल, रवि गोयल, प्रदीप गुप्ता सीए, अनुजदेव गुप्ता, अशोक अग्रवाल मोती, संजीव बंसल, मोहन मिश्रा, हितेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अजय गोयल, प्रमुदित मिश्रा, सुधीर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, असित पाठक, डॉ संजीता अग्रवाल, नीरज बाजपेई, डॉ पुनीत टंडन, राजेश वर्मा, अंकित सिंघल, विकास अग्रवाल, अभिनव ओमर, विकास अग्रवाल, रोहित गोयल आदि के साथ अग्रवाल सेवा ट्रस्ट और अग्रसेन समारोह समिति के पदाधिकारियों ने पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *