आज की ताजा खबर

गणेश महोत्सव में सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन

top-news

 प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर शाहजहांपुर नगर में चल रहे सातवें विशाल गणेश महोत्सव के दौरान भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

गणेश महोत्सव पंडाल में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नैमिषारण्य धाम से पधारे आचार्य पंडित आशीष बाजपेई ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

उन्होंने उपस्थित भक्तों को रुद्राभिषेक के धार्मिक महत्व और भगवान शिव की महिमा के बारे में विस्तार से बताया आचार्य ने कहा कि सच्चे मन से किया गया रुद्राभिषेक सभी कष्टों को हर लेता है।

रुद्राभिषेक के दौरान पूरा पंडाल हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा।

महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान इस प्रकार के धार्मिक आयोजन लगातार कराए जा रहे हैं, जिससे नगर में भक्ति और हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *