आज की ताजा खबर

सांड की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

top-news

मनोज प्रबल

तिलहर/शाहजहांपुर l सांड की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से बाइक सवार को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बिती मंगलवार देर शाम निगोही क्षेत्र के ग्राम बजेड़ा-बजेड़ी निवासी 50 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामप्रकाश अपनी पत्नी सविता के साथ किसी काम से तिलहर आ रहे थे।

इसी दौरान निगोही रोड स्थित ग्राम जनयूरी के पास अचानक सांड ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड का सींग बाइक सवार व्यक्ति के शरीर में घुस गया, जिससे उसके अंग बाहर आ गए।

राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *