आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मोदी के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान को उमड़े भाजपाई; लोहिया अस्पताल में 25 वर्ष की जनसेवा को समर्पित रहा आयोजन
- दैनिक लोक भारती
- 17 Sep, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण, सांसद-विधायक व डीएम ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 76वां जन्मदिन है। इसके साथ ही उनके सामाजिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि मजबूत हुई है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की भूमिका प्रभावी हुई है।
सांसद ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को आवास, बिजली, नल से जल, मुफ्त खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ मिला है।
हर बूथ पर सेवा और जनसहभागिता का संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन जिले के प्रत्येक बूथ पर सेवा और जनसहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार शाम सात बजे जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ता घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक माह तक जिले में विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी : डीएम
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे रक्तदान शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, आलू विपणन संघ के सभापति बिमल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित व हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, चित्रा अग्निहोत्री, पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, योगेंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, रक्षपाल सिंह राजपूत, किरण सिंह, डॉ. प्रभात अवस्थी, सत्यम कटियार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







