आज की ताजा खबर

‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ में खिले देशभक्ति के रंग, 76 केक काटकर मनाया पीएम का जन्मदिन

top-news

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका में चित्रकला प्रदर्शनी, डीएम-एसपी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

शोएब खान

पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों और युवा कलाकारों ने कैनवास पर देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेशों से जुड़े चित्र उकेरे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में 76 केक काटे गए। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने अतिथियों से केक कटवाकर बच्चों में वितरित कराए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


तीन आयु वर्गों में ये रहे विजेता

15 वर्ष तक: अभिनव शर्मा प्रथम, अंशिका गंगवार द्वितीय और सृष्टि शर्मा तृतीय रहीं।

16 से 25 वर्ष: मान्य अग्रवाल प्रथम, मानवी गुप्ता द्वितीय और शिवांगी लोधी तृतीय रहीं।

25 वर्ष से अधिक: कृष्णकांत लकी प्रथम, रेखा गंगवार द्वितीय और अमन राठौर तृतीय रहे।

इन प्रतिभागियों को मिले विशेष पुरस्कार

रुद्राक्ष मिश्रा को सर्वाधिक सराहनीय चित्र, लव मिश्रा को सर्वाधिक आकर्षक चित्र, खुशी राठौर को निर्णायक मंडल पुरस्कार, समीक्षा गुप्ता को मोस्ट वाइब्रेंट, इरम बी को मोस्ट आउटस्टैंडिंग, कृतिका को मोस्ट ब्यूटीफुल और नितेश वर्मा को मोस्ट क्रिएटिव अवार्ड दिया गया।

श्रेया वर्मा को प्रभावशाली चित्र, मोना शर्मा को मोस्ट स्पेशल, मीनाक्षी गंगवार को कल्पनाशील, खुशी को सर्वश्रेष्ठ अवधारणा, प्राची पटेल को बेस्ट यूज ऑफ कलर, संस्कृति कश्यप को बेस्ट पर्यावरण, तेजस गुप्ता को देशभक्ति चित्र और दिव्यांशी शर्मा को सोशल मैसेज अवार्ड मिला।

अंशिका को बेस्ट विजन, संभावना को मोस्ट इंस्पायरिंग, महक लोधी को युवा कलाकार, अंशुमन को उभरता कलाकार, स्वाति को रचनात्मक उत्कृष्ट और सुगंध को मोस्ट डिफरेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, सभासद, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *