आज की ताजा खबर

पिपरिया मजरा में आधुनिक जिम का शिलान्यास, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का आगाज

top-news

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर दिया जोर

शोएब खान

पीलीभीत। पिपरिया मजरा गांव में युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल शुरू हुई है।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनसहयोग और प्रशासन के सहयोग से प्रस्तावित आधुनिक जिम के निर्माण का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही संत बाबा सुखदेव सिंह की स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का फीता काटकर शुभारंभ किया।


कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने ऐसे आयोजनों को गांव-गांव बढ़ावा देने की पहल की सराहना की और आयोजन से जुड़े लोगों व क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान पिपरिया मजरा की चढ़दी कला और नानक नाम लेवा संगत की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह का भी योगदान रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से खेल, सामाजिक सेवा, एकता और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन का संदेश दिया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *