आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव, कल-कारखानों में गूंजे वैदिक मंत्र

top-news

आवास विकास कॉलोनी में आचार्य बादशाह शर्मा ने बताया तकनीकी विद्या और शिल्प कला का जनक

विसरात घाट से बंडा और सिंधौली तक हुए आयोजन, यज्ञ-भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर गुरुवार को शाहजहांपुर जिले में जगह-जगह विश्वकर्मा पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आवास विकास कॉलोनी, विसरात घाट, बंडा और सिंधौली समेत विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना, यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। कल-कारखानों और प्रतिष्ठानों में भी भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन किया गया।

बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में आयोजित पूजनोत्सव में गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य बादशाह शर्मा ने कहा कि संसार में दिखाई देने वाली रचनाओं और निर्माण कार्यों के पीछे भगवान विश्वकर्मा की सृजन शक्ति मानी जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा तकनीकी विद्या और शिल्प कला के जन्मदाता हैं। यही वजह है कि देश-विदेश के विभिन्न कल-कारखानों में अलग-अलग मत-पंथ और संप्रदायों को मानने वाले लोग श्रद्धा के साथ उनका पूजन करते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों और विशेष प्रयोजनों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विशेष महत्व है। पूजनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कार्यों की सफलता की कामना की।


जिलेभर में हुए पूजा, यज्ञ और भंडारे

आवास विकास कॉलोनी के कार्यक्रम में त्रिभुवन लाल कुशवाह, रतीराम वर्मा, राजीव अग्रवाल, सर्वेश सचान, मनोज दीक्षित, पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, संत कुमार विश्वकर्मा, नरेश पांचाल, अभय शर्मा, विश्राम शर्मा, यशवंत मैथिल, रामू शर्मा, सुनील शर्मा, रामसेवक शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, श्रीपाल शर्मा, देवज्ञ रुप शर्मा, रामसागर शर्मा, सुभाष शर्मा, शिवदास शर्मा, मनोज शर्मा और श्रीनिवास शर्मा समेत बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सहभागिता की।

विसरात घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भी पूजनोत्सव आयोजित हुआ। बंडा में मनसुख शर्मा की ओर से बाबा चरन दास मंदिर परिसर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं सिंधौली के मुड़िया मोड़ स्थित शंकर बेल्डिंग वर्कशॉप में यज्ञ और भंडारा हुआ। सिंधौली में ही रामसनेही शर्मा के प्रतिष्ठान पर भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कल-कारखानों, वर्कशॉप और प्रतिष्ठानों में भी विश्वकर्मा पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *