आज की ताजा खबर

डॉ पुष्पलता मंगल ने पटेल नगर वार्ड में आरसीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया

top-news

मो अशरफ

महराजगंज l नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल ने पटेल नगर वार्ड में प्रदीप  के मकान से लेकर रामनाथ  के मकान तक आरसीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस निर्माण कार्य से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी ।


इस अवसर पर अध्यक्ष  ने कहा कि नगर क्षेत्र का समुचित विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है।

सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के माध्यम से नगरवासियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अवर अभियंता देवेंद्र कुमार प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव सभासद राजेंद्र गौतम सभासद ब्रज किशोर सिंह सभासद राहुल पाण्डेय जलकल लिपिक अखिलेश पाण्डेय प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता आरिफ खान अनमय मंगल विनोद गौतम कुंदन सिंह राजकुमार सिंह समसुद्दीन मेराज प्रधान रिंकू तिवारी एवं वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *