आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भाजपायों ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
- दैनिक लोक भारती
- 17 Sep, 2026
मेडिकल कॉलेज में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शाहजहाँपुर भाजपा महानगर ने रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहाँपुर l भाजपा की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पं० राम प्रसाद बिस्मिल मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के सेवा-भावी जीवन से प्रेरणा लेते हुए "जन सेवा से देश सेवा" व सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित हुआ।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन अंत्योदय और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा को समर्पित है। उनका जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का पावन संकल्प दिवस है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है।
वहीं, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष वैभव खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक हर सेवा की पहुँच सुनिश्चित करना है।
शिविर में पार्षद मनीष गुप्ता, भाजयुमो महानगर महामंत्री अमन रावत, महानगर उपाध्यक्ष रोबिन तिवारी, सुशील सक्सेना, हितेश मिश्र, रोहित कुमार, वैभव खन्ना सहित अन्य कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया।
रक्तदान के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर में आए सैकड़ों नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यापक व्यवस्था की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के साथ-साथ मरीजों के लिए 20 से अधिक महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह मुफ्त की गईं, जिनमें मुख्य रूप से HbSAg, HCV, HIV, स्क्रब टाइफस, CBC, लेप्टोस्पाइरा, LFT, KFT, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, ब्लड शुगर, BT-CT, एस. यूरिक एसिड, RA फैक्टर, असोटिटर, ब्लड ग्रुप, यूरिन टेस्ट और MP विडाल शामिल रहे।
इस अवसर पर चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा, सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना, हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नगर निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीव राठौड़, ज्योति गुप्ता, रुचि गुप्ता, नलिनी ओमर, नीलम गुप्ता, आरती भोजवाल, मुकेश राठौर, प्रमोदित मिश्रा, अवनीश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के अंत में कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रताप सिंह 'पंकज' ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों तथा शिविर को सफल बनाने वाले चिकित्सकों व पैरामेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







