आज की ताजा खबर

हलियापुर में दर्दनाक हादसा धान के खेत की रखवाली करने गए किसान की विषैले जंतु के काटने से मौत

top-news

युधिष्ठिर सिंह

बल्दीराय , सुल्तानपुर l थाना क्षेत्र के हलियापुर कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई, हलियापुर निवासी किसान जगदीश साहू (56 वर्ष) पुत्र स्व: राजदेव की  विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि बीती रात जगदीश साहू धान के खेत की रखवाली करने गए थे। रात 2 बजे घर लौटे परिजनों को बताया कि किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया है।

परिजन आनन-फानन उन्हें निकट अयोध्या जनपद के पिठला स्थित कुमारगंज 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीश साहू की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। एक ही बेटा था घनश्याम साहू उसकी भी 3 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।

परिवार में एक बहू तथा दो नाती गौरी शंकर, व राम शंकर साहू हैं। नाती गौरी शंकर की शादी हुई थी उनकी पत्नी की भी पिछले वर्ष अज्ञात कारणों से मौत हो चुकी है।

परिवार की परवरिश मृतक जगदीश साहू ही करते थे। परिवार बेहद गरीब था। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम अयोध्या पीएम हाउस में किया जा रहा है।

देर शाम तक शव घर आने की संभावना है। उक्त परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *