आज की ताजा खबर

17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

top-news

मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

सुल्तानपुर l बल्दीराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वृहस्पतिवार सीएचसी में भाजपा बल्दीराय मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए।

मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।


इस दौरान फल वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण, तपेदिक रोगियों को पोषण किट प्रदान करने और वृक्षारोपण सहित कई कार्यक्रम हुए।

कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ल, आचार्य सूर्य पांडे, मुकेश अग्रहरि, महामंत्री पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष अवधेश पांडे, दिलीप सिंह, घनश्याम तिवारी, नरेंद्र अग्रहरि, राजमणि मिश्रा, किशोर दुबे, माखनलाल, अमर बहादुर विश्वकर्मा, फैयाज अहमद, इमरान, पिपरगांव मंडल अध्यक्ष जगप्रसाद वर्मा, कुड़वार मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, महामंत्री अमन वर्मा, लवकुश तिवारी और अशोक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *