आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गड्ढों में दीप जलाकर मनाया PM मोदी का जन्मदिन: सपा छात्र सभा ने कहा- बेरोजगारी के विरोध में मनाया ‘बेरोजगार दिवस’
- दैनिक लोक भारती
- 17 Sep, 2026
विक्की सिंह
कानपुर। गुरुवार को वार्ड 2 के दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के बैनर तले नगर अध्यक्ष अनूप यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया गया।
छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने इसे ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाते हुए सड़क पर बने गड्ढों में दीप जलाकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गड्ढों में दीप जलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और बदहाल सड़कों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया
छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अनूप यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘बेरोजगार दिवस’ मनाकर युवाओं की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है।
सड़क की बदहाली पर भी जताई नाराजगी
छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सुकांत शर्मा ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दीप जलाकर उन्होंने बेरोजगारी के साथ स्थानीय स्तर पर सड़क व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।
कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
कार्यक्रम के दौरान छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने युवाओं के रोजगार और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अभिषेक रावत, उपाध्यक्ष विकास वर्मा, संदीप निषाद, बृजनंदन यादव, शिवम पाल, छोटू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







