आज की ताजा खबर

क्योटरा गांव में जहरीली नागिन निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

top-news

टीम की तत्परता से टला खतरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रोहित अवस्थी

औरैया। ग्राम क्योटरा में शुक्रवार को जहरीली नागिन दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन को सुरक्षित पकड़ लिया।


धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के सदस्य राजीव सिंह, बंटी सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी सावधानी के साथ जहरीली नागिन का रेस्क्यू किया।

सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू की गई नागिन को बाद में सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

वन विभाग की टीम की तत्परता से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि घर, खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने अथवा मारने का प्रयास न करें।

इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *