आज की ताजा खबर

तेंदुए ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला चफरिया के पास नहर पर घर के अंदर से बुजुर्ग

top-news

घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ, हल्दी के खेत में महिला का मिला छत विक्षत शव

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के अंदर सो रही 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया।

बाद में हल्दी के खेत में महिला का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दक्षशत का माहौल है।

मामला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज का है। ग्राम सीताराम पुरवा नहर पर रहने वाली फूलावती (86) घर में अकेली रहती थीं। बेटा राजस्थान में रहता है।

घर में दरवाजा नहीं होने से गुरुवार की देर रात तेंदुआ अंदर घुस गया और महिला को खींचकर बगल के हल्दी के खेत में ले गया। तेंदुए ने आधा सिर और पैर खा लिया।

सुबह आस-पास के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुजौली राम गोविंद वर्मा, उपनिरीक्षक चंदन यादव, सुमित कुमार, कुश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को खेत से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *