आज की ताजा खबर

गायत्री नगर में गहरे नाले में गिरा युवक, सिर में लगी चोट, फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल भेजा गया

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला गायत्री नगर में गुरुवार रात करीब आठ बजे एक युवक गहरे नाले में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।


फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे शहर स्थित 50 शैया अस्पताल भेजा गया।

घायल युवक की पहचान पंकज पुत्र परमू, निवासी मोहल्ला गायत्री नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि नाले में गिरने के दौरान उसके सिर में चोट लगी। अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे किनारे स्थित यह नाला काफी गहरा है और इसके किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। नाले के किनारे कुछ स्थानों पर ही लोहे की रैलिंग लगी हुई है, जिसकी ऊंचाई भी कम है। ऐसे में राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई लोग नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, कई बार आवारा जानवर भी नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नाले के पूरे हिस्से में मजबूत और ऊंची रैलिंग लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *