आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एक दशक से बदहाल अमृतपुर की मुख्य सड़क बनी मुसीबत का सबब, 300 मीटर में सड़क कम दलदल ज्यादा
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
सत्ता बदली प्रशासन बदला कस्बा अमृतपुर की बदहाली ज्यों की त्यों
विकास के दावों का उड़ाया जा रहा मखौल कस्बा की मुख्य सड़क का हाल गड्ढों में भरा गंदा पानी, झाड़ियों ने घेरा रास्ता; पैदल निकलना भी दुश्वार, बच्चों और महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें—विधायक के निरीक्षण व आश्वासन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l अमृतपुर कस्बे की मुख्य सड़क की बदहाली अब कस्बावासियों के लिए नासूर बन चुकी है। करीब दो दशक से जर्जर सड़क का लगभग 300 मीटर हिस्सा इन दिनों सड़क कम और दलदल ज्यादा नजर आ रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उनमें भरा गंदा व बदबूदार पानी, चारों तरफ उगी झाड़ियां और कीचड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। हालात यह हैं कि इस रास्ते पर पैदल निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
यह वही प्रमुख मार्ग है जो फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग से होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी के आवास की ओर जाता है। कस्बे की करीब आधी आबादी इसी मार्ग से बाजार, स्कूल, तहसील और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचती है। सड़क के दोनों ओर घनी आबादी होने के बावजूद जलनिकासी के लिए समुचित नाले की व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि बारिश और घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा होकर इसे लगातार जर्जर करता जा रहा है।
तस्वीरें बयां कर रहीं सड़क की बदहाली
सड़क की वर्तमान तस्वीरें यहां के हालात की हकीकत सामने ला रही हैं। मार्ग के बड़े हिस्से पर गंदा पानी जमा है और कई स्थानों पर कीचड़ ने सड़क को पूरी तरह घेर लिया है। दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आई हैं। राहगीरों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है।
विधायक ने मौके पर पहुंचकर देखा था हाल, मिला था आश्वासन
कस्बावासियों के अनुसार अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देख चुके हैं। लोगों ने उनके सामने जलभराव, गड्ढों और नाले की समस्या रखी थी। विधायक की ओर से सड़क दुरुस्त कराने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद लोगों का कहना है कि निरीक्षण और आश्वासन के बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पत्राचार भी हुआ, लेकिन नहीं शुरू हुआ निर्माण
सड़क की बदहाली को लेकर जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान की ओर से कई बार लिखित पत्राचार किए जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि सड़क मंडी समिति के अंतर्गत आती है। पत्राचार के बाद मंडी समिति की ओर से लोक निर्माण विभाग को भी पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
झाड़ियों के बीच जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
सड़क किनारे जमा पानी और घनी झाड़ियों ने आसपास रहने वाले परिवारों की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों और गंदगी के कारण सांप समेत अन्य जहरीले जीव-जंतु घरों में घुस आते हैं। इससे लोगों में भय बना रहता है। सड़क की बदहाली के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है।
मंजू देवी ने बताया कि सड़क पर पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। गंदगी और झाड़ियों के कारण सांप घरों में घुस आते हैं। उनके पति को भी सांप काट चुका है। उन्होंने सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।
वेदवती ने बताया कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बस्ती का पानी घरों के आसपास भर जाता है और बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं। उनका कहना है कि सड़क के साथ नाले का निर्माण भी कराया जाना चाहिए।
रीता देवी ने बताया कि शादी के बाद जब से वह अमृतपुर आई हैं, तब से सड़क की हालत खराब देख रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब सड़क का निर्माण होगा और बच्चों को आवागमन में राहत मिलेगी।
प्रधान बोले—विधायक को मौके पर ले जाकर दिखाई थी समस्या
ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उनके स्तर से काफी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सुशील कुमार शाक्य को मौके पर ले जाकर सड़क की स्थिति से अवगत कराया था। इसके बावजूद अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
मंडी परिषद के अधिशासी अभियंता बोले—जानकारी कराकर कराया जाएगा निर्माण
मंडी परिषद कानपुर के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि अभी तक उनके संज्ञान में इस सड़क के संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। मंडी परिषद के अंतर्गत 125 सड़कें हैं, जिनमें कुछ सड़कें लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा चुकी हैं। यदि अमृतपुर की यह सड़क मंडी समिति के अंतर्गत आती है तो इसकी जानकारी कराकर जल्द निर्माण कराया जाएगा।
सड़क के साथ नाला निर्माण की भी जरूरत
कस्बावासियों का कहना है कि केवल गड्ढे भरने या खानापूरी की मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा। सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नाला बनाना जरूरी है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो सड़क दोबारा जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ जाएगी।
करीब दो दशक से समस्या झेल रहे छोटेलाल, ताना शर्मा, रिंकू बाबा, हर्षित, धर्मवीर पटवा, बुधपाल, देवेश शुक्ला, सर्वेश, राजीव, शिवकुमार, सुनील, अमरदीप, टिंकू, बिक्कू अवस्थी, रामसिंह, अखिलेश, अनिल, सोनू, संतोष, बहादुर, बिजेंद्र, झंगड़ी, बिच्छू, राजीव, मंजू देवी, रीता, मीना, वेदवती और विश्वमोहिनी आदि कस्बावासियों का कहना है कि शिकायत, पत्राचार और निरीक्षण के बावजूद सड़क की हालत नहीं बदली। लोगों ने अब आश्वासन के बजाय सड़क पर वास्तविक निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







