आज की ताजा खबर

सदफ सिद्दीकी ने यूजीसी नेट परीक्षा में हासिल की सफलता

top-news

आरिफ सिद्दीकी

सिंधौली, शाहजहांपुर।  मूड़ा हारिस गांव निवासी सदफ सिद्दीकी, पुत्री मो. आरिफ ने यूजीसी नेट परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने सदफ सिद्दीकी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सदफ ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की। यूजीसी नेट परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई करना उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने कहा कि सदफ की सफलता से गांव की अन्य बेटियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी।

सदफ सिद्दीकी ने शुरुआती शिक्षा एम.ए. पब्लिक स्कूल में ग्रहण की

सदफ सिद्दीकी की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *