आज की ताजा खबर

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाकर दौड़ रहा ई-रिक्शा

top-news

बिजोरा-बिजोलिया मार्ग पर सामने आई तस्वीर, हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार?

यातायात विभाग बोला- मौके पर पहुंचकर स्कूल वाहनों की जांच कर की जाएगी कार्रवाई

अंकित मिश्रा

शाहजहांपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर बनाए गए नियमों के बावजूद खुटार क्षेत्र में लापरवाही का मामला सामने आया है। बिजोरा-बिजोलिया ग्राम बड़ा रोड पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने की तस्वीर सामने आई है। वाहन में बच्चों की संख्या देखकर उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तस्वीर में कई बच्चे एक साथ ई-रिक्शा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अचानक ब्रेक लगने, वाहन के अनियंत्रित होने या किसी अन्य वाहन से टक्कर की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी माना जाता है।

स्कूल आने-जाने के समय वाहनों की निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। इसके बावजूद यदि क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं तो यह निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

मामले में यातायात टीआई विनय पांडे ने बताया कि उन्हें पहले इस संबंध में जानकारी नहीं थी। अब जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर स्कूल वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *