आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में 2027 चुनाव की तैयारी तेज? सपा की मासिक बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर

top-news

बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में 135 नगर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

तनवीर खान बोले- संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच रहें

आरिफ सिद्दीकी 

शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 18 सितंबर 2026 को 135 नगर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान शामिल हुए।

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने और विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।


कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

बैठक में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और आने वाले समय में सभी को मेहनत और जिम्मेदारी के साथ संगठन के लिए काम करना है।

बैठक में नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सचिन दीक्षित, नगर विधानसभा महासचिव लल्ला सिंह यादव, जिला सचिव संतोष कुमार पाल, महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सुबहान खान, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अश्वनी वघेला, सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर विधानसभा अध्यक्ष अरशद खान, वरिष्ठ नेता श्यामा सिंह यादव एवं सर्वेश यादव तथा धर्म सिंह यादव ने अपने विचार रखे।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष नीलम, पार्वती सैनी, सुरजीत यादव, टिंकू सिंह, सविता कठेरिया, जबर सिंह यादव, विजय सोनी, बबल किशोर, लखपति राम, गुफरान खान, अरुण सिंह, अलवर सिंह यादव, राम मूर्ति, बलबीर, उवैस, अवनीश कुमार कनौजिया, खिजर महबूब, रामदीन वर्मा, रामनरेश, धनपाल सिंह यादव, नरवीर पाल, प्रमोद त्रिपाठी, बृजेश कुमार, सचिन यादव, हरि रामपाल, मोहम्मद आफाक, तारिक खान, वकार खान, शरीफ खान, परमजीत यादव, अजीत यादव, आसिफ, शब्लू, सलीम खान, अख्तर खान, मोहम्मद तौसीफ, श्लोक मौर्य, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद फरमान, गुड्डू और दिनेश कुमार कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *