आज की ताजा खबर

सामुदायिक शौचालय की बदहाली से ग्रामीण परेशान, जलभराव के बीच जहरीले सांपों का डर

top-news

अंकित मिश्रा

खुटार। विकासखंड खुटार की ग्राम पंचायत कोल्हूगाड़ा में सामुदायिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शौचालय के आसपास जलभराव और गंदगी के साथ रास्ते की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद शौचालय परिसर के आसपास पानी जमा हो जाता है।

झाड़ियों और जलभराव के कारण कीड़े-मकोड़ों के साथ कभी-कभी जहरीले सांप भी दिखाई देने की बात कही जा रही है, जिससे शौचालय का उपयोग करने वाले लोगों में भय बना रहता है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी, रास्ते की व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *