आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बोरिंग मशीनों से ध्वस्त नाला बना मुसीबत, आए दिन हादसे के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
ठेकेदार ने मरम्मत का दिया था भरोसा, बोरिंग पूरी होते ही मशीनें लेकर हुआ रवाना; बाजार के पास खुले पड़े नाले में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l अमृतपुर कस्बे में पानी की टंकी की बोरिंग करने पहुंची भारी मशीनों ने मुख्य मार्ग किनारे बने नाले को क्षतिग्रस्त कर दिया। बोरिंग का काम पूरा होने के बाद मशीनें तो वापस चली गईं, लेकिन ध्वस्त नाले की मरम्मत कराने का आश्वासन देने वाला ठेकेदार भी नाले को उसी हालत में छोड़कर चला गया। अब यह टूटा हुआ नाला कस्बावासियों और बाजार आने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
कस्बे के बाजार के पास नाला लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। नाले का एक हिस्सा टूटने के कारण रास्ते और नाले के बीच गहरा गड्ढा बन गया है। दिन के समय किसी तरह लोग बचकर निकल जाते हैं, लेकिन भीड़भाड़ और शाम के समय यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। आए दिन बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर नाले में गिर चुके हैं। कई लोगों को चोटें भी लग चुकी हैं, इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से नाले की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय दुकानदार नन्हे वाजपेई ने बताया कि बोरिंग के लिए मशीनें आने के दौरान नाला क्षतिग्रस्त हुआ था। उस समय बोरिंग ठेकेदार से नाले की मरम्मत कराने की बात कही गई थी। ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद नाले को दुरुस्त कराने का भरोसा दिया था, लेकिन बोरिंग पूरी होते ही मशीनें लेकर चला गया। इसके बाद नाले की मरम्मत की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
दुकानदारों और कस्बावासियों का कहना है कि बाजार के समीप होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को टूटे नाले के पास से निकलने में खासी परेशानी होती है। दुकानदारों को भी हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
नन्हे वाजपेई ने कई बार ग्राम प्रधान से नाला सही कराने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। धरातल पर मरम्मत का काम शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कस्बावासियों का कहना है कि यदि जल्द नाले की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार
कस्बावासियों के अनुसार टूटे नाले में कई बार बाइक और साइकिल सवार गिर चुके हैं। इसके बावजूद न तो नाले की स्थायी मरम्मत कराई गई और न ही हादसे से बचाव के लिए कोई अस्थायी इंतजाम किया गया। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि बाजार के पास क्षतिग्रस्त नाले की तत्काल मरम्मत कराकर रास्ते को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







