आज की ताजा खबर

अयाना में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और बेचने का आरोप, जीजा-साला गिरफ्तार

top-news

रोहित अवस्थी

अयाना औरैया। अयाना थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि बबाइन चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ जगतपुर गांव के बाहर हाईवे किनारे से मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के रैंड थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी लवकुश और उसके साले गोलू उर्फ बबलू निवासी शाहाबाद, थाना सट्टी, कानपुर देहात को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को बरामद किया गया था।

किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि 30 अगस्त को लवकुश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साले को 40 हजार रुपये में बेच दिया।

किशोरी ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *