आज की ताजा खबर

'सेवा दिवस ' पर केएनआई मे दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत

top-news

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। केएनआईपीएसएस स्वायत्तशासी संस्थान मे दिन गुरुवार को सायंकाल मे दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह की अगुवाई मे राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थान परिसर मे 500 से अधिक दीप जलाए गये।

इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के 25 वर्षो के सार्वजनिक सेवा काल की जानकारी साझा की गई। साथ साथ विकसित भारत-47 के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर जन व राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया।

संस्थान प्राचार्य ने एन एस एस स्वयंसेवकों , विद्यार्थियों , प्राध्यापकों व कार्यक्रमाधिकारीगण को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे देश मे सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को बढ़ावा देने के लिए सेवा संकल्प अभियान- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प आधारित विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।


उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य, स्वच्छता, मतदाता , नशा उन्मूलन ,कला व संस्कृति सहित सभी निर्धारित मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम किया जाना तय है। इसी के साथ साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा सेवा-भाव समृद्धि हेतु

क्विज , भाषण, रंगोली सहित विविध कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इन्होंने कहा कि संस्थान परिसर मे 17 सितम्बर को आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम, शासन द्वारा निर्देशित सेवा दिवस नामक पहले दिवस का कार्यक्रम है। कमला नेहरू संस्थान

मे शासन द्वारा निर्देशित विविध कार्यक्रम एन एस एस, रोवर-रेंजर्स व विद्यार्थियों द्वारा सम्पादित होना सुनिश्चित है। अंत मे दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान प्राचार्य ने एन एस एस इकाईयों के कार्यक्रमाधिकारीगण सहित स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उपस्थित प्राध्यापकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

दीप प्रज्ज्वलन के मौके पर संस्थान आई क्यू ए सी निदेशक डॉ आलोक कुमार वर्मा सहित डा.अवधेश प्रताप सिंह, डॉ आर पी मिश्र, डॉ अजीत कुमार सिंह व नवीन विक्रम सिंह आदि कार्यक्रमाधिकारीगण, चारों इकाईयों के स्वयंसेवकों के साथ साथ अनेंको विद्यार्थी एवं उदय सिंह सहित संस्थान के गैरशिक्षक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *