आज की ताजा खबर

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में समाया युवक, एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

top-news

तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, स्थानीय गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश

शोएब खान

पीलीभीत। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को हरदोई ब्रांच नहर में एक 19 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लिस और स्थानीय गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

माधोटांडा से गणेश प्रतिमा लेकर कुछ लोग कलीनगर पुल के पास हरदोई ब्रांच नहर पहुंचे थे।


बताया गया कि प्रतिमा को विसर्जन के लिए नहर के पानी तक ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान संगम पुत्र त्रिवेणी सहाय निवासी माधोटांडा पानी के किनारे पहुंचा।

अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में लापता हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।

बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर बचाव अभियान संभाल लिया। नहर में तेज बहाव और पानी मटमैला होने के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही हैं।

एसडीएम परमेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की जानकारी ली।

युवक के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन की ओर से लोगों से प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में गहरे और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है। युवक की तलाश में अभियान जारी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *