आज की ताजा खबर

दूबेपुर में निकली पोषण माह जागरूकता रैली, दिए पोषण के संदेश

top-news

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। जनपद में चल रहे 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शुक्रवार को बाल विकास परियोजना दूबेपुर में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को खंड विकास अधिकारी दूबेपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी दूबेपुर की अध्यक्षता में किया गया।

रैली में मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में पोषण संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को संतुलित आहार, पर्याप्त पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी।

रैली के माध्यम से लोगों से पोषण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की मुख्य सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *