आज की ताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, जिले में हुए जनसेवा कार्यक्रम

top-news

हनुमत धाम में दीप प्रज्ज्वलन, पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को टूलकिट और रक्तदान शिविर आयोजित

 आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के पहले दिन को ‘सेवा दिवस-समर्पण का दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जनसेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम हुए।

प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमत धाम पहुंचकर आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए।

इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों, धार्मिक स्थलों, विधानसभा क्षेत्रों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूलकिट एवं उपकरण वितरित किए गए।

मेडिकल कॉलेजों और निजी मेडिकल कॉलेजों में रक्तदान शिविर लगाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और शहरी समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों तथा नगर निकायों के वार्डों में भी आशीर्वाद के दीप जलाए गए।

सरकारी भवनों और कार्यालयों को भी दीपों से सजाया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *