आज की ताजा खबर

केवल रंग बदलने से नही बदलता चरित्र- चन्द्रशेखर

top-news

भाजपा-सपा पर साधा निशाना, नाम बदलने की राजनीति और शिक्षक भर्ती समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

अर्पूव पाण्डेय

मिश्रिख,सीतापुर। केवल रंग बदलने से चरित्र नहीं बदलता। यह बात नगीना सांसद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को मिश्रिख मेला मैदान में आयोजित सामाजिक न्याय प्रचार यात्रा एवं कार्यकर्ता को  सम्बोधित करते हुए कहा।  

उन्होंने सामाजिक न्याय, कानून-व्यवस्था, किसान, महिला और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों, संस्थानों और स्मारकों के नाम बदलने का मुद्दा उठाया।


उन्होंने संत रविदास, कांशीराम, महामाया, ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुराने नामों को बदलने के बजाय नए नाम से नई पहचान बनाई जा सकती थी। उन्होंने चुनावी राजनीति में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सरकार से रोजगार, किसान और महिला संबंधी मुद्दों पर जवाब मांगा।

कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने विनोद साहनी और रामलखन मौर्य की हत्या का उल्लेख किया। साथ ही 69 हजार शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं और पंचायत सहायकों के मुद्दे भी उठाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने की अपील की और सामाजिक न्याय तथा आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिश्रिख प्रत्याशी सौरभ कुमार के पक्ष मेें मतदान करने की अपील की।

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में अफरातफरी की स्थिति भी बनी, जिसे बाद में चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। इस मौके पर आजाद समाज  पार्टी के मण्डल पदाधिकारी इमरान खां सहित जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *