आज की ताजा खबर

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में साक्षी और भाषण में परी कौशल अव्वल

top-news

सुशील मिश्रा

बल्दीराय,सुलतानपुर l सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और विचार अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

श्री सिंहराय भालेसुल्तान इंटर कॉलेज, हलियापुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाषण वर्ग में परी कौशल ने प्रथम, दिव्यांश सिंह ने द्वितीय और अंजलि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, प्रिया सरोज द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता विद्यार्थियों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिन्देश सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं, कैप्टन बालचंद्र इंटर कॉलेज, मीरपुर में भी चित्रकला, लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिप्रसाद मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव सहित शिक्षक अतुल मिश्रा, हेमंत पांडेय, शिवकुमार वर्मा, प्रमोद शुक्ला और अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *