आज की ताजा खबर

राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

top-news

मुख्य विकास अधिकारी  वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार एवं सामग्री वितरित

मोहम्मद नईम

कुशीनगर।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण, कुशीनगर में आवासित बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु ऐश्प्रा ज्वेलर्स, पडरौना के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को स्नेह एवं दुलार देते हुए उनके साथ आत्मीय समय बिताया तथा उन्हें टैडी बियर एवं विभिन्न प्रकार के खिलौने आदि प्रदान कर उत्साहित किया।


वहीं, ऐश्प्रा ज्वेलर्स, पडरौना की ओर से बच्चों के उपयोग हेतु कपड़े, विभिन्न प्रकार के खिलौने, लिखने-पढ़ने की सामग्री के साथ-साथ चिप्स, चॉकलेट, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

 कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके खुशहाल एवं स्वस्थ वातावरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की नियमित रूप से समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन एवं दूध उपलब्ध कराने के साथ ही संस्था में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी  शैलेन्द्र कुमार गौतम, बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *