आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में राज्य स्तरीय भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
चार तहसीलों में चार अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर हुआ सजीव अभ्यास
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय के समन्वय में आयोजित इस अभ्यास में आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय, बचाव, राहत एवं उपचार की तैयारियों को परखा गया। प्रदेश के 34 जनपदों की 157 तहसीलों में एक साथ आयोजित इस मॉक एक्सरसाइज में कुशीनगर की चार तहसीलों—पडरौना, कसया, हाटा एवं कप्तानगंज को शामिल किया गया। प्रत्येक तहसील में अलग-अलग आपदा परिदृश्य तैयार कर सजीव अभ्यास कराया गया।
पडरौना में भूकंप सुरक्षा एवं स्कूल इवेक्युएशन ड्रिल: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पडरौना में भूकंप की स्थिति का परिदृश्य तैयार कर छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालने, घायल बच्चों के रेस्क्यू तथा प्राथमिक उपचार का सजीव प्रदर्शन किया गया। इसमें एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टीमों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।
कसया में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना: सीएससी सपहां, कसया में आपदा की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फील्ड हॉस्पिटल स्थापित करने का सफल मॉक ड्रिल किया गया। इसमें मेडिकल टीमों द्वारा आपात स्थिति में उपचार एवं मरीजों के प्रबंधन की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
रामकोला में औद्योगिक रासायनिक आपदा का अभ्यास: त्रिवेणी इंजीनियरिंग शुगर फैक्ट्री, रामकोला में इंडस्ट्रियल केमिकल हैजार्ड की स्थिति का मॉडल अभ्यास किया गया। अग्निशमन एवं बचाव कार्यों के साथ कर्मचारियों की इवेक्युएशन ड्रिल कराई गई और उन्हें सुरक्षित रूप से निर्धारित Assembly Point पर पहुंचाया गया। हाटा में अग्नि सुरक्षा एवं इवेक्युएशन ड्रिल: तहसील परिसर/थाना हाटा में कार्यालय अग्नि सुरक्षा का मॉक ड्रिल कराया गया। अग्निशमन एवं बचाव कार्यों के साथ कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर निर्धारित असेंबली प्वाइंट पर एकत्रित किया गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, राजस्व, होमगार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने अपने उपकरणों के साथ प्रतिभाग किया। प्रत्येक स्थल पर मेडिकल कैंप, रिलीफ कैंप, इंसिडेंट कमांड पोस्ट एवं स्टेजिंग एरिया की व्यवस्था की गई। जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC), लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समन्वय बनाए रखा गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय कम से कम समय में अधिकतम लोगों की सुरक्षित निकासी, त्वरित रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, राहत एवं विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की तैयारियों को मजबूत करना रहा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित है। आपात स्थिति में 05564-240590 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







