आज की ताजा खबर

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

top-news

 मोहम्मद नईम 

 कुशीनगर। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मनखोटही ताल (कसया रेंज) पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की शुरुआत श्रमदान, प्रभात फेरी और जनजागरूकता कार्यक्रमों से हुई।

अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ताल परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।


इस दौरान क्विज, निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता के साथ स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) नम्रता भट्ट ने कहा कि जलस्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनभागीदारी से ही तालाबों और नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखा जा सकता है।

ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद ने मनखोटही ताल को गांव की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण का आह्वान किया।

डॉ. अम्बेडकर आदर्श जूनियर हाई स्कूल सीतापट्टी खोटही के प्रबंधक चंद्रशेखर गौतम एवं प्रधानाचार्य भोला कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली।

कार्यक्रम में वन दरोगा विनोद कुमार सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *