आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में लगभग 300 सीएससी आईडी अस्थायी रूप से ब्लॉक, सत्यापन के बाद पुनः होंगी सक्रिय
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जनपद में संचालित लगभग 300 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की आईडी को प्रबंधन स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में अस्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है। यह कार्रवाई आईडी सेवाओं को निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित कराने तथा ग्राउंड लेवल पर पाई गई अनियमितताओं एवं संभावित फ्रॉड गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
सीएससी के जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार से संबंधित सीएससी ई-गवर्नेंस व्यवस्था के दिशा-निर्देशों एवं प्रबंधन स्तर के निर्णय के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी वीएलइ से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं तथा धैर्य बनाए रखें।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ मामलों में सीएससी आईडी का संचालन स्वीकृत (अप्रूव्ड) लोकेशन से अलग स्थान पर किए जाने तथा सीएससी केंद्र की वास्तविक स्थिति और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी में अंतर पाए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे मामलों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि सीएससी सेवाओं का संचालन सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।
सत्यापन के बाद होगी आईडी पुनः सक्रिय0
जिला प्रबंधक ने बताया कि ब्लॉक की गई सीएससी आईडी को नियमानुसार ग्राउंड लेवल सत्यापन एवं आवश्यक जांच के बाद पुनः सक्रिय कराने की प्रक्रिया की जाएगी। संबंधित वीएलइ को अपने सीएससी केंद्र पर निर्धारित ब्रांडिंग, आवश्यक दस्तावेज तथा केंद्र की वर्तमान स्थिति की फोटोई उपलब्ध करानी होगी। जिला स्तर से सत्यापन के बाद रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी जाएगी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच पूर्ण होने पर आईडी पुनः सक्रिय कराने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी वीएलइ को निर्देशित किया कि सीएससी आईडी का संचालन केवल स्वीकृत लोकेशन से ही करें। केंद्र से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं फोटो पोर्टल पर अद्यतन रखें तथा निर्धारित अवधि में केंद्र की जानकारी/फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया का पालन करें। जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने सभी वीएलइ से अपील की कि वे घबराएं नहीं, अपने सीएससी केंद्र को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार रखें और जिला स्तर पर होने वाले सत्यापन में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सीएससी नेटवर्क को सुरक्षित, पारदर्शी और नियमबद्ध बनाए रखने की दिशा में की जा रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







