आज की ताजा खबर

मुसहर बस्ती में दीप जलाकर व मिठाई बांट मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

top-news

मुसहरों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जला कर जल संरक्षण का लिया संकल्प: पप्पू पाण्डेय

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा-विन्दवलिया के मुसहर बस्ती में शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय व कार्यक्रम का संचालन विशुनपुरा मण्डल मंत्री मनोज कुमार गौंड ने किया।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने 2014 से लेकर आजतक भारत का ऐतिहासिक विकास किया है और देश को भ्रष्टाचार मुक्त व आतंकवाद मुक्त किया है। इन्होंने भारत को 'डिजिटल इंडिया' और 'मेक इन इंडिया' बनाकर विकासशील से विकसित भारत का सपना साकार किया और विदेशों में देश का डंका बजाया है। इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी को विश्व की नम्बर वन पार्टी बनाने का भी कार्य किया है। इनके कार्यकाल में आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान योजना, जन धन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, पीएम सूर्यघर योजना, बाल सेवा योजना, सुकन्या योजना, जीवन ज्योति योजना आदि ढेरों योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन का विश्वास जीता है।

आगे जल संरक्षण पर जोर देते हुए पप्पू पाण्डेय ने कहा, "जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी के 'कैच द रेन' और जल संचयन के आह्वान को अपनाकर हमें हर बूंद पानी बचाना होगा। आइए, आज हम सब मिलकर अपने-अपने घरों और गांवों में जल संरक्षण का संकल्प लें ताकि पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग हो सके। पर्यावरण और जल स्रोतों की रक्षा ही प्रधानमंत्री जी को हमारी सच्ची शुभकामना होगी।" हम आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करते हैं कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी 100 वर्ष से भी अधिक दीर्घायु हों। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बुद्धिलाल मुसहर, सुखल मुसहर, प्रवेश मुसहर, झींगुर मुसहर, रमेश मुसहर, जीरिया देवी, जहरी देवी, चंदा देवी, चंद्रमुखी देवी, सुरजावती देवी, तारा देवी, सुगंती देवी, मुनिया देवी, कोइली देवी, केवली देवी, इसरावती देवी, सोमारी देवी, उर्मिला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *