आज की ताजा खबर

मुसहर बस्ती ठाड़ीभार में जन-जागरूकता चौपाल आयोजित

top-news

मोहम्मद नईम

 कुशीनगर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार आज विकासखंड दुदही के मुसहर बस्ती ठाड़ीभार में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, कुशीनगर के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी।


साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 के उपयोग के बारे में बताया गया।

जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना कुशवाहा ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को इनके विरुद्ध जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट अकाउंटेंट अमन मिश्रा ने योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट वितरित किए तथा पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

चौपाल में समाज कल्याण विभाग से मनीष कुमार, पंचायती राज विभाग के सचिव मिथिलेश्वर एवं पंचायत सहायक सीता कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व आशा कार्यकत्री, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री, श्रम विभाग के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *