आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महाराजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन, वीरगाथा सुनकर भावुक हुए लोग
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
गोंड आदिवासी संघ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को किया याद
वक्ताओं ने कहा- नई पीढ़ी को महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना जरूरी
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की जनपद शाखा कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गोंडवाना के अमर शहीद महाराजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों वीरों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ जिला संरक्षक गिरजेश प्रसाद गोंड रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड और संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया।
मुख्य अतिथि गिरजेश प्रसाद गोंड ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने गोंडवाना की आन-बान और सम्मान के लिए अंग्रेजों का सामना किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका बलिदान समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद गोंड ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में गोंड जनजाति के योद्धाओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि महाराजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का नाम इस संघर्ष के वीर सेनानियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले दोनों वीरों की बहादुरी और शहादत को समाज कभी नहीं भुला सकता। पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय नाथ गोंड ने भी महाराजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान को नमन करते हुए उनके संघर्ष को गोंड समाज की गौरवपूर्ण विरासत बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने कहा कि संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष 18 सितंबर को दोनों वीरों का बलिदान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज को अपने महापुरुषों के इतिहास से जोड़ना और आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष, साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर समाज को एकजुट और जागरूक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जरूरी है।
कार्यक्रम में राणा प्रताप गोंड, राकेश कुमार गोंड, डॉ. दीपक गौड़, मनीष कुमार गोंड, सालिक प्रसाद गोंड, बांकेलाल गोंड, रामायण प्रसाद गोंड, बृजनारायण प्रसाद गोंड, विजय कुमार गोंड, दिलीप कुमार गोंड समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अशोक कुमार गोंड, बालकृष्ण गोंड, देवीलाल गोंड, शैलेश कुमार गोंड, धनंजय गोंड, राणा गोविंद गोंड, अभय प्रताप गोंड, प्रहलाद गोंड, प्रेमचंद गोंड, अरविंद गोंड, हिमांशु गोंड, रणधीर कुमार गोंड, अंजेश गोंड, मदन कुमार गोंड, हंसराज गोंड, मांधाता मनमौजी, दीनानाथ गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







