आज की ताजा खबर

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

top-news

958 घरों में कागजों पर 100% कनेक्शन, मौके पर 20% भी काम नहीं होने का दावा

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जल जीवन मिशन के तहत नरचोचवा गांव में 958 घरों में एचएफटीसी का कार्य कागजों में 100 प्रतिशत पूर्ण दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमरनाथ गोंड ने जिलाधिकारी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर 20 प्रतिशत भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत और भौतिक सत्यापन की मांग के बावजूद जांच नहीं कराई गई। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जांच को प्रभावित करने के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

अमरनाथ गोंड ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित कार्य रोका जाए और सीडीओ अथवा एडीएम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टीम गठित कर सात दिनों में भौतिक सत्यापन कराने के साथ धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

अमरनाथ गोंड द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रत्याशी अवधनारायण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रत्नेश सिंह, विदुर शर्मा, रामू यादव, धर्मेंद्र चौहान, बलदेव चौहान, राणा प्रताप सिंह सहित तमाम ग्राम सभा के लोग मौके पर पहुंच कर उक्त मामले की जांच होने तक तक काम को स्थगित करने हेतु कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *