आज की ताजा खबर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से संबंधित धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में विश्व हिन्दू महासंघ ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश भर में 12 सितंबर को शोभा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।

संगठन ने ज्ञापन में दावा किया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े स्थल का धार्मिक इतिहास अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्र में 12 अक्टूबर 1968 को जिला मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 1337 एकड़ जमीन के कथित रूप से संबंधित विवाद का उल्लेख करते हुए पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का हवाला दिया गया है।

विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री से मांग की कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए विवादित स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि वहां भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य एवं भव्य मंदिर स्थापित हो सके। ज्ञापन के दौरान संगठन के

प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल श्याम बदन रविंद्र गुप्ता प्रतीक कुमार धर्मेंद्र सिंह अरुण प्रताप सिंह नरेंद्र मिश्रा राजनाथ फूलेगन

समेत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *