आज की ताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों में बांटे फल, अस्पताल परिसर में किया श्रमदान

top-news

स्वच्छ वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है-डॉ. महेश्वर कृष्णम

मोहम्मद नईम

कुबेरनाथ कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरनाथ परिसर में मरीजों के बीच फल वितरण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों एवं उनके तीमारदारों में फल वितरित किए गए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की।

इस दौरान अस्पताल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के साथ ही मरीजों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया गया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश्वर कृष्णम ने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

अस्पताल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ आमजन की भी सहभागिता जरूरी है। ऐसे सामाजिक अभियान लोगों में सेवा और स्वच्छता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, सुधीर राव, ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश्वर कृष्णम, दुर्गा दयाल तिवारी सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *