आज की ताजा खबर

तमकुहीराज में प्रेस क्लब की मांग, विधायक ने जगह चिन्हित कराने का दिया आश्वासन

top-news

मोहम्मद नईम

तमकुहीराज, कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति तहसील इकाई के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विधायक डॉ. असीम कुमार राय से मिला और तमकुहीराज में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए मांग की।

तहसील अध्यक्ष मुन्ना राय की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक आयोजित हुई। इसमें पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल विधायक डॉ. असीम कुमार राय से मिला और तमकुहीराज में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए मांग रखी।

चर्चा के दौरान पत्रकारों ने कहा कि तमकुहीराज क्षेत्र में लंबे समय से प्रेस क्लब की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रेस क्लब बनने से क्षेत्र के पत्रकारों को बैठक, समाचार संकलन और अन्य पत्रकारिता गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

संगठन प्रेस क्लब हेतु पूर्व में भी मांग कर चुका है। विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रेस क्लब के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि इस कार्य के लिए वह अपने स्तर से आवश्यक प्रयास करेंगे। इस दौरान पत्रकार अमरेंद्र कुशवाहा, इंजमाम अंसारी, फिरोज आलम, चंद्रभान निगम, अंगेश कुशवाहा, सुहेल अंसारी, सिकंदर कुशवाहा, सुरेश तिवारी और खुर्शीद आलम मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *