आज की ताजा खबर

हलपुरा में सपा की पीडीए चौपाल, समस्याओं पर चर्चा

top-news

आशीष द्विवेदी

बिल्हौर। समाजवादी पार्टी बिल्हौर विधानसभा की ओर से शुक्रवार को बूथ हलपुरा में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष इंजी. विनय यादव ने की, जबकि आयोजन रचना सिंह गौतम ने किया।

मुख्य अतिथि अनिल कटियार और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख इन्द्रेश यादव रहे।इंजी. विनय यादव ने कहा कि बिजली बिल, महंगाई और आवारा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं।

हलपुरा के ग्रामीणों ने चौपाल में जो समस्याएं बताई हैं, उन्हें विधानसभा स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 में पीडीए की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।

आयोजक रचना सिंह गौतम ने कहा कि चौपाल के माध्यम से महिलाओं और पीडीए समाज तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने इसे 2027 की तैयारियों से जोड़ते हुए हर घर तक पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *