आज की ताजा खबर

610वें उर्स-ए-कुतबुल मदार का पोस्टर जारी, 27 से 29 अक्टूबर तक होगा उर्स

top-news

आशीष द्विवेदी

बिल्हौर, कानपुर। हजरत सैय्यद बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार (रह.) के 610वें उर्स-ए-मुबारक का पोस्टर शुक्रवार को मकनपुर शरीफ में रस्म-ए-इजरा के साथ जारी किया गया। उर्स-ए-कुतबुल मदार इस वर्ष 27, 28 और 29 अक्टूबर को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।

दरगाह व उर्स इंतजामिया कमेटी ने उर्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।दरगाह के सज्जादा नशीन मौलाना सैय्यद फैजुल अनवार जाफरी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 15, 16 व 17 जमादिउल मदार 1448 हिजरी को उर्स-ए-मुबारक आयोजित होगा।

पोस्टर जारी करने के बाद कमेटी ने उर्स के दौरान जायरीनों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। कमेटी ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात कही।उर्स इंतजामिया कमेटी के सैय्यद फैजी जाफरी ने बताया कि जल्द ही शासन व प्रशासन के आला अफसरों के साथ बैठक कर यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य इंतजामों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

दरगाह के मोहतमिम सैय्यद सद्दाम हुसैन जाफरी ने बताया कि इस बार उर्स में खास तबर्रुकात की जियारत भी कराई जाएगी।कमेटी के सैय्यद नजीर अहमद जाफरी ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले सभी जायरीनों व अकीदतमंदों का अतिथि देवो भवः की भावना के साथ इस्तकबाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।पोस्टर जारी होने के मौके पर सैय्यद इश्के नबी, सैय्यद शाहनवाज आलम, सैय्यद उनवान अहमद, सैय्यद नुसरत करीम, सैय्यद शानदार हुसैन, सैय्यद नजीर अहमद, सैय्यद तूर उद्दीन, सैय्यद गाज़ी शोएब, सैय्यद तरगीबुल हसनैन, सैय्यद मोहम्मद लारैब, सैय्यद फैज़ूल अनवार और ग्राम प्रधान सैय्यद मज़ाहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *