आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
खबर का असर: जिला अस्पताल की बदइंतजामी पर सी एम ओ का औचक निरीक्षण, पानी की टंकियां बिना ढक्कन मिलीं
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
छत पर खुले में पड़े मिले स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और अन्य सामान; सी एम ओ ने सफाई और नए ढक्कन लगवाने के दिए निर्देश
सी एम ओ ने वीडियो में दिख रहे सामान को माना सही कहा होगी कार्रवाई
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव/ओम मिश्रा
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बदइंतजामी और सरकारी संसाधनों की खुले में हो रही दुर्दशा को लेकर लोक भारती न्यूज पेपर में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की छत पर रखी चार पानी की टंकियां बिना ढक्कन के मिलीं। वहीं स्ट्रेचर, व्हीलचेयर समेत अन्य सामान भी छत पर अव्यवस्थित हालत में पड़ा मिला।
लोक भारती न्यूज पेपर खबर प्रकाशित होने से अस्पताल की छत पर मरीजों के उपयोग में आने वाले बेड, गद्दे, स्ट्रेचर, कुर्सियां और व्हीलचेयर खुले आसमान के नीचे पड़े होने का मामला सामने आया था। बारिश के कारण सरकारी सामान के भीगने और खराब होने की स्थिति पर भी सवाल उठाए गए थे। खबर सामने आने के बाद सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
खुली पानी की टंकियों पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान छत पर चार पानी की टंकियां बिना ढक्कन के मिलीं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए टंकियों की तत्काल सफाई कराने और सभी पर नए ढक्कन लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
लाखों के सामान की बदहाली पर उठे सवाल
अस्पताल की छत पर बेड, गद्दे, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और कुर्सियों समेत अन्य सामान खुले में पड़ा मिला। बारिश और मौसम की मार के बीच ऐसे सामान के खराब होने की आशंका जताई गई। सवाल यह है कि मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए सरकारी संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए उचित स्टोरेज की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पूर्व में कहा था कि कुछ सामान उपयोग की स्थिति में है, जबकि कुछ सामान निष्प्रयोज्य हो चुका है और मामले की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से भी कहा गया कि सामान को जल्द स्टोर में रखवाया जाएगा तथा पुराने निष्प्रयोज्य सामान की नियमानुसार नीलामी कराई जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा होगी कार्यवाही
श्रावस्ती पहुंचे प्रभारी एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि सरकार के पैसे का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
अब सीएमओ के औचक निरीक्षण के बाद यह सवाल और अहम हो गया है कि अस्पताल में सरकारी संसाधनों को खुले में रखने के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है। साथ ही, बिना ढक्कन की मिली पानी की टंकियों की सफाई और ढक्कन लगने के बाद क्या पेयजल व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित हो पाएगी, यह भी निगरानी का विषय रहेगा। जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







