आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का शिकंजा: 5 स्कूली वाहनों पर गाज, खनन में लगे 8 ओवरलोड ट्रक सीज
- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2026
बदायूं में 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' के तहत चला चेकिंग अभियान,ओवरलोड वाहनों से वसूला गया 3 लाख रुपये का जुर्माना,नियम तोड़ने वाले 38 अन्य वाहनों के भी काटे गए चालान
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। शासन और जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। 14 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले छह दिवसीय विशेष अभियान 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' के तहत विभाग की टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 30 स्कूली वाहनों की गहन जांच की। इनमें से मानक पूरे न करने वाले 05 स्कूली वाहनों का चालान कर उन्हें बंद (सीज) करने की कार्रवाई की गई।
खनन में संलिप्त ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ की गाज
स्कूली वाहनों की जांच के साथ-साथ ए.आर.टी.ओ. श्री हरिओम जी के नेतृत्व में ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई। अवैध खनन और ओवरलोडिंग में संलिप्त 08 बड़े माल वाहनों को सीज कर थाना बिसौली और उप संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) बदायूं में खड़ा कराया गया। इस कार्रवाई से विभाग ने लगभग 03 लाख रुपये का जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी चला चाबुक
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को भी नहीं बख्शा। बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 38 दोपहिया व चार पहिया वाहनों का चालान काटा गया।
परिवहन विभाग की अपील
"वाहन स्वामी सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें। वाहनों में क्षमता से अधिक लोड न लादें। सुरक्षित सफर के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सहयोग करें।" — परिवहन विभाग, बदायूं
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







