आज की ताजा खबर

श्रावस्ती में 144 अधिवक्ता चैम्बर्स भवन का उद्घाटन, वकीलों को मिलेगी मौसम से राहत

top-news

मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने वर्चुअली किया उद्घाटन, प्रशासनिक जज गरिमा प्रसाद ने फीता काटकर और बटन दबाकर किया शुभारंभ

अधिवक्ता संघ ने बताया बड़ी उपलब्धि, सर्दी-गर्मी और बरसात में काम करने में मिलेगी सुविधा

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव 

श्रावस्ती। सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित 144 अधिवक्ता चैम्बर्स भवन का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने भवन का वर्चुअली उद्घाटन किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय की जज एवं सेशन कोर्ट श्रावस्ती की प्रशासनिक जज गरिमा प्रसाद ने फीता काटकर और बटन दबाकर अधिवक्ता चैम्बर्स भवन का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने नए भवन को न्यायिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता चैम्बर्स भवन संघ की बड़ी उपलब्धि है। इससे अधिवक्ताओं को अपने पेशे से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

अधिवक्ताओं को सर्दी-गर्मी और बरसात में मिलेगी राहत

अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने कहा कि चैम्बर्स आवंटित होने के बाद अधिवक्ताओं को सर्दी, गर्मी और बरसात के दौरान काम करने में काफी राहत मिलेगी। लंबे समय से अधिवक्ताओं को ऐसी सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी, जिसे अब नए चैम्बर्स भवन के रूप में पूरा किया गया है।

जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द्र ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने किया।

समारोह में प्रधान न्यायाधीश आनन्द कुमार, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति, सीजेएम अलका पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार पाठक, राम पारस भार्गव, अनूप कुमार पाठक समेत न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *