आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर में हाईवे पर बकरा व्यापारियों से 4.31 लाख की लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 20 Sep, 2026
शिवराजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम की कार्रवाई, आरोपियों के पास से 1.19 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद
पुलिस के मुताबिक चालक ने ही व्यापारियों के आवागमन और रकम की जानकारी देकर बनाई थी लूट की योजना, सात अन्य की तलाश जारी
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ईको कार सवार बकरा व्यापारियों से हुई 4.31 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। शिवराजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1.19 लाख रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल वाहन और डंडे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को संदिग्ध वाहनों और वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान की गई। टीम ने एक सफेद XUV-500 को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर मेनावती मार्ग पर घेराबंदी की और वाहन को रोककर उसमें सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चार दिन बाद पुलिस के हाथ लगे पांच आरोपी
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को हाईवे पर ईको वाहन सवार व्यापारियों से 4,31,000 रुपये की लूट की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना में कई लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुमार उर्फ मॉडल, मयंक सैनी उर्फ ऋषि, आयुष सैनी, अनुज यादव और आसिफ इदरीसी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाशी में कुल 1,19,500 रुपये बरामद हुए। इनमें मयंक सैनी से 46 हजार, आयुष सैनी से 40 हजार, अनुज यादव से 30 हजार और शिवम कुमार उर्फ मॉडल से 3,500 रुपये बरामद किए गए।
इसके अलावा पुलिस ने एक प्लास्टिक पाइपनुमा डंडा और तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त XUV-500 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
पुलिस के मुताबिक चालक ने दी थी व्यापारियों की जानकारी
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद साहिल और सक्षम ठाकुर ने वादी के चालक आसिफ इदरीसी से संपर्क कर व्यापारियों के आवागमन और उनके पास मौजूद रकम की जानकारी जुटाई। पुलिस का दावा है कि इसी जानकारी के आधार पर लूट की योजना तैयार की गई और अन्य साथियों को भी इसमें शामिल किया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले सभी आरोपी एकत्र हुए और आसिफ इदरीसी से लगातार संपर्क में रहकर व्यापारियों की आवाजाही की जानकारी लेते रहे। 17 सितंबर को सूचना मिलने के बाद आरोपियों ने हाईवे पर ईको वाहन को रोककर व्यापारियों से रकम लूटी और इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर चले गए।
सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक मामले में सात अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें सक्षम ठाकुर, मोहम्मद साहिल, अंश तिवारी उर्फ बोबी, सोनू पाल, शंशाक पंडित उर्फ छोटे पंडित, शोभित यादव उर्फ डोडे और बड़े पंडित शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रकरण थाना शिवराजपुर में मु0अ0सं0 204/2026 के तहत दर्ज है।
शिवराजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली शिवराजपुर पुलिस टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, शिवम कुमार और राजेश कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं सर्विलांस स्वाट टीम पश्चिम जोन की ओर से उप निरीक्षक पवन कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक दिवाकर पांडे, हेड कांस्टेबल सैयद मोहम्मद इमरान तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







